हजारीबाग, सितम्बर 25 -- एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, एनएसएस अधिकारी, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता अभियानों में युवाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। समकुलपति डॉ एसआर रथ ने विद्यार्थियों से सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: राजेंद्र कॉलेज में म...