गोरखपुर, सितम्बर 24 -- गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस पर गुरुवार को दयानंद एवं विवेकानंद इकाई की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, चित्रकला प्रतियोगिता और बौद्धिक सत्र हुआ। एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाया। सभी चित्रों को महाविद्यालय के प्रवेश हाल की कला दीवार पर प्रदर्शित किया गया। प्रतियोगिता में खुशी साहनी ने प्रथम, जेनिस और रजिया खातून ने द्वितीय तथा मरियम और दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बौद्धिक सत्र में शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आशा राम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एनएसएस के महत्व और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- एनएसएस के उद्देश्यों की दी गई जानकारी कार्यक्रम अधिकारी प्रति...