एनएसएस स्थापना दिवस पर पौधरोपण और नशामुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया
लातेहार, सितम्बर 24 -- लातेहार। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर गुरूवार को बनवारी साहू महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बानपुर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही पोषक गांव बानपुर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद गुप्ता ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशापान स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज के लिए भी नुकसानदायक है। नशे की आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। उन्होंने लोगों से नशे का त्याग कर समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कहा कि तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और शराब के सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति के लिए जागरूक किया मौके पर आयुष चौधरी, देवेंद्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.