एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्राओं ने बनाई रंगोली
बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- एकेपी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस के लक्ष्यगीत के साथ किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनु आर्या ने छात्राओं को एनएसएस के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 1969 को शुरू हुई राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने कहा कि छात्राओं को निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्रोफेसर बीना माथुर ने एनएसएस के मूल सिद्धांत 'स्वयं से पहले आप' पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सामाजिक समस्याओं के उन्मूलन में योगदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.