उरई, फरवरी 19 -- उरई। सवांददाता श्री लल्ला सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम व द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम बरहा में उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. दीप्ति चौहान ने की। डॉ. चौहान ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल समाज सेवा नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी है। उन्होंने 'स्वयं से पहले सेवा' के मूल मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह एवं डॉ. ऋषभ सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। स्वयंसेवकों को आजाद, सुभाष, लक्ष्मीबाई, भगत सिंह और गांधी टोलियों में विभाजित कर सात दिवसीय कार्ययोजना से अवगत ...