प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) परिसर इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को कहा कि एनएसएस समाज सेवा का सशक्त माध्यम है और शिक्षा का उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी को समझना भी है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. विवेक कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. राज कुमार गुप्ता एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में डॉ. राहुल कुमार ने आभार ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.