रुडकी, मार्च 16 -- कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को संपन्न हो गया। समापन दिवस पर स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन योगाभ्यास और व्यायाम के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर के मुख्य अतिथि एवं सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि व उत्तराखंड के टॉयलेट मैन रमेश भटेजा और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमपी सिहं ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.