हरिद्वार, मार्च 26 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिनी शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने रक्तदान शिविर लगाया। जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित यह शिविर वात्सल्य वाटिका में सुबह 10 बजे शुरू हुआ। कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वयंसेवियों के साथ कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर से दीक्षित सैनी टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान मनीष, शशांक, वीरेंद्र, अशोक, रमाकांत भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...