सोनभद्र, मार्च 10 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड नगवां के पवनी स्थित राजकीय महाविद्यालय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मंगलवार को दूसरे दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सहायक प्राध्यापक विनय कुमार आनंद ने संगोष्ठी में स्वयं सेवकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते कहा कि हमेशा सिट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग गाड़ी चलाते समय करें, संयमित चलें सुरक्षित चलें। संगोष्ठी के पूर्व स्वयं सेवकों ने सड़क सुरक्षा के लिए एक जागरूकता रैली निकाली। रैली पवनी, तेलाड़ी सहित अन्य जगहों पर गई। लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, अपने साइड से चलें, लाल एवं हरा सिग्नल देखकर चलने को लेकर जागरूक किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.