मेरठ, मार्च 14 -- सरूरपुर स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज के तत्वावधान में गांव भूनी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना, एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव और स्वच्छता अपनाएं-बीमारी भगाएं जैसे नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से अपने घरों और आसपास के वातावरण को साफ रखने तथा कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज सेवा, स्वच्छता और जनजागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.