एनएसएस शिविर में स्वच्छता और रक्तदान के प्रति किया जागरूक
बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- काफलीगैर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को समाजसेवा, स्वच्छता और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। शिविर की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा जोशी प्रथम, गुंजन बिष्ट द्वितीय और प्रीति भट्ट तृतीय रहीं। चित्रकला में साक्षी रौतेला प्रथम, आदित्य लाल द्वितीय और सुजल कुमार तृतीय रहे।एनएसएस के जनपद एवं कुमाऊं मंडल समन्वयक राजीव निगम ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.