सहारनपुर, फरवरी 25 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में एनएसएस शिविर में दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने सार्वजनिक स्थलों, स्कूल परिसर और सडक़ों की साफ-सफाई की। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता का महत्व, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मानव जीवन में कंप्यूटर का महत्व विषय पर गोष्ठी में विशेषज्ञ प्रवेश कुमार ने डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को बेसिक कंप्यूटर संचालन, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन सेवाओं एवं डिजिटल भुगतान की जानकारी दी। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर साक्षरता रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.