प्रयागराज, मार्च 21 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (इकाई 8) की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि यदि हम सामाजिक नहीं हैं तो मनुष्य कहलाने के अधिकारी नहीं हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद यादव और डॉ. रजनी गोस्वामी ने एनएसएस की भूमिका को व्यक्तित्व विकास और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ा। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने सकारात्मक व्यक्तित्व को समाज के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप कुमार यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...