मेरठ, मार्च 10 -- स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर के पांचवें दिन बढ़ते साइबर अपराध पर लोगों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने बताया कि मोबाइल का प्रयोग करते समय किसी प्रकार की अनजान कॉल से बचें। इंटरनेट मीडिया पर फोटो व व्यक्तिगत जानकारी अपलोड न करें और किसी को ओटीपी न बताएं। स्वयंसेवक छवि धामा ने सभी स्वयंसेवकों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से उपयोगी जानकारी दी। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने पोस्टर बनाकर जैविक खेती के लाभ बताये व किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह, महीपाल सिंह,, परविंदर कुमार,, ममता,, अंकुर कुमार,, दीपांशी,, मानसी, देवांश,, मोहिनी,, जिया,, गुरप्रीत कौर,, शिवानी आदि रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.