उरई, फरवरी 20 -- कोंच(उरई)। कोंच नगर स्थित अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह शिविर नगर के ग्राम सीकरी स्थित माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जो 24 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। वाहन चलाते समय छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया। प्राचार्य ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.