जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्धीकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर लगाया गया, जिसमें स्वयंसेवक सेविकाओ को सेवा अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया और उन्हें सेवा धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र कुमार ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी, कहा की सेवा भाव सबसे बड़ा धर्म है। लोगों को जरूरतमंदों की सेवा करना चाहिए। हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। समय-समय पर गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं, जैसे मौसमी बीमारियां हो या मतदाता जागरूकता अभियान, सभी में लोगों को समय-समय पर जागरुक करते रहें। उन्होंने शिविर के माध्यम से छात्र स्वयंसेवक स...