बुलंदशहर, जनवरी 9 -- चुन्नी लाल इण्टर कॉलेज चोला बंचावली की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में चौथे दिन का कार्य क्रम महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित रहा। मुख्य अतिथि पंडित डालचन्द कन्या इण्टर कॉलेज धनौरा की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने माल्यार्पण कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें भाषण प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम खुशी एवं सृष्टि क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। दूसरे सत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें दीपिका प्रथम तथा खुशी एवं साक्षी चौधरी दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। कार्य क्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम प्रकाश द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...