अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। पीजी कालेज में एनएसएस ने विकसित भारत 2047 विषय पर व्याख्यान हुआ। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे और डॉ बीके जोशी ने स्वयंसेवियों को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी। यहां वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यमित्र, डॉ. बबीता, डॉ. रेखा भट्ट, राधा पंत, डॉ. निधि पांडेय, डॉ. कमला, डॉ. नीमा, डॉ. पूजा, डॉ. नीतिका आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...