हरिद्वार, मार्च 24 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने सेवा और जागरूकता का संदेश दिया। ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में कीमोथेरेपी मरीज के लिए स्वयंसेवियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि शिविर में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सीओ हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों को कानून, सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी देते हुए पुलिस के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति, दुर्घटना या अपराध की स्थिति में पुलिस सदैव मदद के लिए तत्पर रहती है। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि 'पुलिस की पाठशाला' समाज और युवाओं के बीच जागरूकता का महत्वपूर्ण माध...