हापुड़, मार्च 14 -- नगर के रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज द्वारा गांव चक लठीरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, प्रार्थना गीत और एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ की। शिविर के प्रथम सत्र में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल से आए डॉ. मनीष शर्मा ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने स्वयंसेवकों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की एक समग्र पद्धति है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, जो राष्ट्र सेवा के लिए आवश्यक है।मध्यान्ह भोजन के बाद आयोजित द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.