बुलंदशहर, फरवरी 22 -- एन.आर.ई.सी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस रविवार को कंपोजिट विद्यालय झमका में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार दीक्षित के कुशल निर्देशन में आयोजित इस शिविर में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का परिचय दिया। शिविर के पांचवें दिन मेहंदी प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन महाविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अशोक वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि रुखसार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.