देहरादून, मार्च 25 -- फोटो..... - अधिकारियों ने स्वयंसेवियों को कम्युनिकेशन स्किल की महत्वपूर्ण जानकारी दीदेहरादून। एसजीआरआर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर में भारत की सभ्यता और इतिहास पर चर्चा की गई। उत्तराखंड के इतिहासकार प्रोफेसर एमएस गोसाई ने भारतीय इतिहास ज्ञान परंपरा एवं भारतीय प्राचीन सभ्यताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।बुधवार को शिविर के पांचवे दिन लक्ष्य गीत और वंदन व योगाभ्यास के साथ आरंभ हुआ। इसके बाद बौद्धिक सत्र की शुरुआत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार ने सभी स्वयंसेवियों को कम्युनिकेशन स्किल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रो ज्योति पांडे, प्रो अनीता मालियान, डॉ श्वेता सिंह, डॉ अनीता मनोरी ध्यानी, एनएसएस कर्मी सुखविंदर और जितेंद्र समेत अन्य ...