मुरादाबाद, फरवरी 12 -- यशिका कन्या पीजी कॉलेज मानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से एक दिवसीय प्रथम शिविर का आयोजन ग्राम मलवाड़ा उर्फ मानपुर एवं ग्राम मिलक पीपली लाल में किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय मिलक पीपली लाल में पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को कम अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को बीमारियों से बचाया जा सके। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. जया कांडपाल, डॉ. दिनेश चंद, डॉ. चारु यादव,डॉ. मुदस्सिर अली खान, ...