एनएसएस शिविर में डिजिटल जागरूकता पर दिया जोर
कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नेहरू कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत भवन कमालपुर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन लक्ष्यगीत और योगाभ्यास से दिन की शुरुआत की। संयोजक डॉ.आशीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने कमालपुर गांव में सर्वेक्षण किया। इस दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, मतदाता पहचान पत्र और स्वच्छता संबंधी आंकड़े एकत्र किए गए। ग्रामीणों से इन विषयों पर विस्तृत संवाद भी किया। शिविर के दौरान डिजिटल जागरूकता विषय पर कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ.धर्मवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सूचना और संचार क्रांति के युग में डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल माध्यम कार्य में गति लाते हैं। अधिक सूचनाएं और उनका विश्लेषण व्यक्ति को सशक्त बनाता है। विद्यार्थियों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.