पीलीभीत, फरवरी 22 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। दूसरे दिन की थीम डिजिटल उपवास रही। मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल और सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सप्ताह में एक दिन डिजिटल उपवास रखने से मानसिक शांति मिलती है, परिवार के साथ संवाद बढ़ता है और आत्मचिंतन का अवसर मिलता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से समाज में इस संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि डिजिटल संसाधन ज्ञान के महत्वपूर्ण साधन हैं, लेकिन इनके अत्यधिक प्रयोग से मानसिक और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों को ग्राम स्तर पर डिजिटल संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.