वाराणसी, मार्च 10 -- चौबेपुर, संवाद। उमरहां स्थित जयप्रकाश महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। 15 मार्च तक चलने वाले शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवक क्षेत्र में साफ-सफाई करेंगे और सफाई, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। ताकि सभी राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे सकें। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से नियुक्त कार्यक्रम अधिकारी रीना देवी ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के शिविरार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। संचालन रवींद्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. विनय कुमार श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.