देहरादून, जनवरी 7 -- मसूरी। अग्निशमन विभाग ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्राथमिक जानकारी दी गई।उन्हें अग्निशमन उपकरणों के बारे में जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज एनएसएस शिविर में प्रतिभाग कर रहे स्वयं सेवकों को अग्निशमन प्रभारी अधिकारी धीरज तड़ियाल ने छात्र-छात्राओं को अग्नि शमन से संबंधित जानकारी दी। बताया कि किस तरह से आग लगने के विभिन्न मामलों में सुरक्षा की जा सकती है ताकि जानमान की हानि होने से बचाया जा सके। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से उन्हें आग लगने पर उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षण भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.