देहरादून, जनवरी 8 -- राजकीय इंटर कॉलेज पटेल नगर में चल रहे महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर में गुरुवार को छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। शिविर के दौरान छात्राओं को सामूहिक जीवन, पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, जागरूकता रैली, कानून की जानकारी, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, अग्नि दुर्घटना, बाढ़, भूस्खलन व भूकंप से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रेड क्रॉस सोसायटी से अनिल वर्मा, आपदा प्रबंधन से जुड़े राजू शाही, सुशील कैतुरा, मोहित तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मीना सिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम में संयुक्त परिवार की परंपरा निभा रहीं बबीता गर्ग को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार गर्ग सहित शिक्षक, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा मनोवैज्ञानिक चिकित्सक मुकुल शर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.