मेरठ, मार्च 14 -- खरखौदा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य नीलम सिंह ने किया। डॉ. दुष्यन्त चौहान एवं करतार सिंह द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्राओं ने श्रम दान एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन डॉ. अंजलि शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें एकेपी महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. गीता सिंह द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं काउंसलिंग पर ऑनलाइन व्याख्यान छात्राओं को दिया गया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.