शामली, मार्च 25 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज की एनएसएस प्रथम इकाई के चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ बुधवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एमके जैल्ली, मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. सौरभ कुमार पांडे एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. एमके. जैल्ली ने कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत की नींव है और युवाओं को नई-नई क्षमताएं विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताते हुए एनएसएस के माध्यम से सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.