प्रयागराज, मार्च 13 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में एनएसएस के सात दिनी विशेष शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को योग, प्राणायाम और प्रार्थना हुआ। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की समन्वयक ज्योति मिश्रा ने तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन दिया। प्रभाकर तिवारी ने व्यक्तित्व विकास और संवाद कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साइबर अपराध और मिशन शक्ति पर भी विशेषज्ञों ने जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.