शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत तृतीय एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि आचरण हमारे व्यवहार में दिखना चाहिए। बदलते समाज में संवेदनाओं के क्षरण और रिश्तों में आ रही दूरियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान पर बल दिया। द्वितीय सत्र में बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्वप्निल यादव ने संचारी रोगों के कारणों और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छ पानी, भोजन और वातावरण के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए रैली निकाली गई। शिविर का संचालन डॉ. समन जेहरा जैदी, डॉ. रजा रसूल और डॉ. निजामुद्दीन खान के नेतृत्व में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.