भागलपुर, मार्च 26 -- बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस शिविर में स्वयंसेवकों ने पूरे सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग अभ्यास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन के मौके पर कैडेटों ने संकल्प लिया। समापन समारोह में मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रो. डॉ. राहुल, प्रो. डॉ. संजय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.