हापुड़, मार्च 13 -- राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन चौधरी महेन्द्र सिंह डिग्री कॉलेज द्वारा ग्राम में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ हुआ। गढ़ खादर क्षेत्र के गांव लठिरा में शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने गांव की गलियों, मुख्य मार्ग, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर और उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर की सफाई की तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने छोटे बच्चों से बातचीत कर उन्हें नियमित रूप से स्कूल जाने और पढ़ाई के प्रति प्रे...