भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के सामाजिक विज्ञान संकाय, स्नातकोत्तर एनएसएस इकाई 1 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का संदेश दिया और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आत्मसात किया। प्रथम सत्र का शुभारंभ प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग में दीप प्रज्ज्वलन, कुलगीत और एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुआ। प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन शेखर, डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उमेश तिवारी की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेलो इण्डिया इन्डोर स्टेडियम, रवीन्द्र भवन और क्लिवलैण्ड मेमोरियल परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर के पेड़ों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.