मथुरा, फरवरी 21 -- राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय का सप्तदिवसीय शिविर का दूसरा दिन प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर में संपन्न हुआ। इसमें स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली। इसका नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू अग्रवाल एवं डॉ. निशांत मिश्रा ने किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर प्रेमनगर गांव तक निकाली गई। डॉ. निशांत मिश्रा ने कहा कि नशा समाज का दूषित कारक है, जो समाज को बीमार करता है। इसे त्यागना अति आवश्यक है। बौद्धिक सत्र में लैंगिक समानता विषय पर मुख्यवक्ता डॉ. मुक्ता चतुर्वेदी ने कहा कि स्त्री एवं पुरुष की समानता से ही राष्ट्र को सुंदर एवं स्वस्थ बना सकते हैं। डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि स्त्री सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं की मजबूती एवं सामाजिक भागीदारी है। अंत में परेड एवं नुक्कड़ नाटक का अभ्यास कराया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.