हरिद्वार, मार्च 15 -- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेवकों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ता सुमित सिंह ने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ काउंसलर अतुल मिश्रा भी मौजूद रहे। सुमित सिंह ने एनएसएस युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने हिम विलेज ई-प्रहरी की अवधारणा समझाते हुए कहा कि हिमालय क्षेत्र के गांवों में स्वच्छता और सही अपशिष्ट प्रबंधन से ही हिमालय के पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग रंगों के डस्टबिन और कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.