मुंगेर, अप्रैल 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आगे भी पौधे लगाने का संकल्प लिया। मौके पर रिसोर्स पर्सन के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के भूगोलशास्त्र स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं उसके व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी।इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गांव मिन्नत नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। ज्ञात हो कि, यह शिविर एवं कार्यक्रम मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मुनीन्द्र सिंह के निर्देशन तथा प्राचार्य प्रो सत्यादित्य सिंह की अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.