भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर। बीएन कॉलेज में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में मुख्य अतिथि के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंत्री कुणाल पांडे ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि किस अधिकार के तहत जेड हसन को मुख्य अतिथि बनाया गया। उन्होंने डीएसडब्ल्यू अर्चना साह से जवाब मांगते हुए आरोप लगाया कि कार्यक्रम पदाधिकारी एक राजनीतिक दल के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं, जो निंदनीय है। एबीवीपी ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच और संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...