शामली, फरवरी 26 -- शहर के वीवीपीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ अंकित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कनौजिया, द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अर्शी खान तथा तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नारायण सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत भाषण अर्शी खान ने प्रस्तुत किया। अतिथि अंकित गुप्ता ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली, आग के प्रकार, बचाव के उपाय और टोल फ्री नंबरों की जानकारी स्वयंसेवकों को दी। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन कर छात्रों को प्रशिक्षण दिया। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपदा से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.