खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर स्थित कोशी कॉलेज एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के बाद स्वयंसेवक हड़दाश्चक गांव पहंुचे। जहां एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा. कुमार बलवंत सिंह ने सफाई कर्मी छोटू मल्लिक का शॉल व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। कॉलेज परिसर में स्वयंसेवकों के बीच एकेडमिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष मो. डा. हुमायंू अख्तर ने ऊर्जा संकट व सतत प्रबंधन के बारें में जानकारी दी। कार्यक्रम के समन्वयक सह अर्थ शास्त्र विभाध्यक्ष प्रो. कंुडल कुमार ने भी अपनी बात रखी। मंच संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रभात कुमार व धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्र...