गिरडीह, अप्रैल 1 -- एनएसएस युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है: डॉ. श्वेता गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह द्वारा सिहोडीह में आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल "शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता" विषय पर रैली निकालकर की गई। यह रैली सिहोडीह वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिसमें स्वयंसेवकों ने आमजन को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई तथा सायंकाल भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति, सामाजिक एकता एवं जागरूकता से संबंधित प्रस्तुतियां दी गई।मुख्य अतिथि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.