अल्मोड़ा, मार्च 16 -- एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। बौद्धिक सत्र में कैरियर काउंसलिंग पर टिप्स दिए गए। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व सूबेदार गोपाल गिर ने स्वयंसेवियों को कैरियर संबंधी जानकारियां दीं। बताया कि समय का सदुपयोग करके जीवन में सफलता हाासिल की जा सकती है। संचालन ज्योति ने किया। यहां एनएसएस इकाई के सदस्य डॉ शीला, ज्योति, आनंद सिंह, विपिन तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...