एनएसएस प्री-आरडी कैंप स्वयंसेवकों ने लिया भाग
अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्री-रिपब्लिक डे कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य गणतंत्र दिवस परेड कैंप के लिए प्रतिभावान एवं योग्य स्वयंसेवकों का चयन करना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना रहा। कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. विष्णु उपाध्याय, डॉ. सफदर हाशमी और डॉ. मोनिका वर्मा का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.