रांची, मई 27 -- मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने बुधवार को 'नशा मुक्ति भारत अभियान' के तहत जागरुकता रैली निकाली। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर कंदरी होते हुए करकरा गांव तक पहुंची, जहां छात्रों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया। रैली का शुभारंभ संस्थान के डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय, प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक राज जायसवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक राज जायसवाल, विभागाध्यक्ष राकेश कुमार राय और आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता की देखरेख में हुआ। इस दौरान छात्रों ने 'युवा शक्ति की यही पुकार, नशामुक्त हो हमारा देश और परिवार', 'नशे को छोड़ो, रिश्तों को जोड़ो' और 'शिक्षित समाज की एक ह...