गंगापार, अप्रैल 24 -- रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल महाविद्यालय, नवाबगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर गांव में घर-घर जाकर लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिमा कुमारी, एनएसएस प्रभारी सोनू केसरवानी, संयोजिका सपना साहू, प्रवक्ता विशाल पाठक और प्रवक्ता आशुतोष गुप्ता आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह भी पढ़ें- पहले छह वर्ष के पोषण पर जोर जागरूकता से दूर होगी समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...