दुमका, अप्रैल 9 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं 5 की ओर बुधवार से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम समन्वयक डॉ धनंजय कुमार मिश्रा, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका से आमंत्रित रहे। मुख्य अतिथि डॉ धनंजय कुमार मिश्रा तथा प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल के द्वारा झंडोतलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर स्वामी विवेकानंद के तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मौके पर सभी आमंत्रित विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय सचिव डॉ असीम लायक, पूर्व प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.