दरभंगा, अप्रैल 27 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्नातकोत्तर इकाई की ओर से पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. साधना शर्मा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों एवं कार्यों से परिचित कराते हुए पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्लोगन एवं चार्ट के माध्यम से पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी का प्रदर्शन भी किया। बताया कि प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रतिवर्ष 120 घंटे का सेवा कार्य करना अनिवार्य है। इसमें 30 घंटे विश्वविद्यालय अथवा 'माई भारत' द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में, 30 घंटे गोद लिए गए गांव में तथा शेष 30 घंटे अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता गतिविधियों में देना होता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.