लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ। पुनर्वास विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने काकोरी के ग्राम मौंदा में मंगलवार को सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ किया। प्रधान संगीता यादव, विश्वविद्यालय प्रो. वीके सिंह, प्रो. आशुतोष पांडेय ने शिविर का उद्घाटन किया। सभी ने एनएसएस स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को सामाजिक सेवा के महत्व बताए। विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वीके सिंह ने कहा कि एनएसएस छात्रों को समाज से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम है। इनमें सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। एनएसएस टीम सात दिन तक गांव के लिए उपयोगी काम करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.