एनएसएस छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली
पीलीभीत, अगस्त 10 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के निर्देश पर उपाधि महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली तथा नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी साइकिलों पर तिरंगा ध्वज लगाकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जन-जागरुकता का कार्य किया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: साइकिल रैली निकाल युवाओं ने दिया स्वस्थ रहने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.